• Sat. Oct 17th, 2026

इटली जाने का सपना अधूरा रह गया, फ्लाइट से पहले ही मौत ने खींच लिया

टांडा उड़मुड़ 19 फरवरी 2026 : पत्नी के साथ विदेश जा रहे व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, मूनका से संबंधित एक व्यक्ति की दिल्ली से इटली जाते समय फ्लाइट में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, परगन सिंह (उर्म 66) की पत्नी गुरदीप कौर ने बताया कि कल हम दोनों की अपने बच्चों के साथ इटली जाने के लिए फ्लाइट थी।

PunjabKesari

पत्नी गुरदीप कौर ने कहा कि, इटली जाने के लिए जब दोनों फ्लाइट के अंदर बैठ गए। कुछ देर बाद उनके पति बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने जब उनकी जांच की तो परगन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान मृतक परगन का अपने बच्चों से मिलने का सपना अधूरा रह गया। इस बारे में सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को गांव मूनक खुर्द लाया गया। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *