17 फरवरी 2026 : हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में 17 और 18 फरवरी को आठ जिलों में बारिश व गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, और नूंह जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में 25% प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 18 फरवरी को भी पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के यही जिले प्रभावित रह सकते हैं।
इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार प्रभावित जिलों में बिखराव वाली बारिश हो सकती है। बारिश और बादल छाने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
दिन में चल रही गर्माहट कुछ कम होगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। 19 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम ँसाफ रहने का अनुमान है।अभी दिन में तेज धूप के कारण दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि आज संभावित बादल और बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव है।
