• Tue. Feb 17th, 2026

Gold Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, खरीदारों को मिली राहत, जानें आज के ताजा भाव

पंजाब 17 फरवरी 2026 सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,56,500 पर पहुंच गया है जबकि सोमवार को इसका रेट 1,58,000 रुपये दर्ज किया गया था।

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,550 रुपये दर्ज की गई, जो पहले 1,46,940 रुपए थी। वहीं चांदी की बात करें तो इसके दाम भी नरम हुए हैं और मंगलवार को चांदी 2,45,600 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।

वहीं आर्थिक शोध संस्था Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ने की स्थिति में भारत में सोने की कीमतें घटकर 70,000 से 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में आ सकती हैं। हालांकि, यह गिरावट एक झटके में नहीं बल्कि चरणबद्ध तरीके से आने की संभावना है और 2027 के अंत तक कीमतें स्थिर हो सकती हैं। कुल मिलाकर, सोने में हालिया तेजी के बाद अब बाजार की नजर रूस की रणनीति, अमेरिका-रूस संबंधों और ब्रिक्स देशों की खरीद नीति पर टिकी है। यदि इन मोर्चों पर बदलाव आता है तो सोने की चमक कुछ फीकी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *