• Tue. Feb 17th, 2026

Jalandhar में आज लगेगा पावर कट, जानें किन-किन इलाकों में रहेगी बिजली बाधित

जालंधर 16 फरवरी 2026 : शहर वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, आज 16 फरवरी 66 के.वी. कोट सदीक से चलते 11 के.वी. बस्ती शेख फीडर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इससे लसूड़ी मोहल्ला, गुरु नानक नगर, चोपड़ा कालोनी, कश्मीर कालोनी, डॉ.अंबेडकर नगर व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। 

उधर, गढ़दीवाला में भी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप-मंडल कार्यालय गढ़दीवाला के सहायक कार्यकारी अभियंता दर्शवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 केवी सब-स्टेशन गढ़दीवाला की आवश्यक मरम्मत के चलते 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान 66 केवी सब-स्टेशन गढ़दीवाला से चलने वाले सभी यूपीएस और एपी फीडरों की सप्लाई ठप रहेगी। इसके तहत गढ़दीवाला शहर सहित गांव अरगोवाल, मांगा, डफ्फर, रंधावा, जमशेर चठियाल, संसारपुर, मक्कोवाल, पंडोरी अटवाल, अळड़ पिंड, फतेहपुर, धूत कला, बाहगा, राजा कलां, ढोलोवाल, तूरां, मानगढ़ और भाना आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *