14 फरवरी 2026 : 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक को याद करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को श्रध्दांजलि किया है। इसी के साथ उन्होंने एक संदेश भी जारी किया है। जय शंकर ने अपने संदेश में साफ किया है कि इन जवानों का बलिदान भारत को ‘सीमा पार आतंकवाद’ के खिलाफ Zero Tolerance की नीति पर अडिग रहने की शक्ति देता है।विदेश मंत्री ने दिया कड़ा संदेश
एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,“पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका सर्वोच्च बलिदान सीमा पार आतंकवाद को जड़ से मिटाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने कहा कि जवानों का साहस और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हर भारतीय के मन में हमेशा जीवित रहेगा। पीएम ने लिखा, “2019 में आज ही के दिन शहीद हुए नायकों को याद कर रहा हूँ। उनकी वीरता हर देशवासी को शक्ति देती है।”
वहीं, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि CRPF कर्मियों का बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और यह एक सुरक्षित और सशक्त भारत बनाने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
