• Sat. Feb 14th, 2026

शुक्रवार को सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, जानें आज के ताज़ा रेट

जालंधर 13 फरवरी 2026 : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सराफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी आई है, जिससे ग्राहकों को सीधी राहत मिली है।

आज 24 कैरेट सोने के दाम 158,000 जो गुरुवार को 161,000 पर था। 22 कैरेट सोना 146,940 जो गुरुवार को 149,730 रिकार्ड किया गया। वहीं चांदी आज 255,500 पर पहुंच गई है जो गुरुवार को 270,200 पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,950 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,948.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 49.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,997.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *