• Sat. Feb 14th, 2026

तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़की को गोली मारने वाले लड़के की मौत

तरनतारन 12 फरवरी 2026 तरनतारन के  लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या करने और फिर खुद को गोली मारने वाले युवक प्रिंस की बुधवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मौत हो गई।

गौरतलब है कि प्रिंस के सिर में गोली लगी थी, जो शरीर के आर-पार हो गई थी, जिससे उसकी हालत शुरू से ही काफी गंभीर थी। अस्पताल प्रशासन ने प्रिंस की जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसकी मौत हो गई। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि जब प्रिंस को अस्पताल लाया गया था, तब भी उसकी हालत काफी नाजुक थी। कल शाम से उसका ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। ICU में डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने लगातार कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *