• Mon. Sep 28th, 2026

लुधियाना में रफ्तार ने मचाया कहर : रूबीकॉन और R15 की टक्कर में BBA छात्र की मौत

लुधियाना 12 फरवरी 2026 : औद्योगिक नगरी के पॉश इलाका सराभा नगर उस वक्त दहल गया जब एक सफेद रंग की रूबीकॉन जीप और यामाहा R15 बाइक के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।

इस दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय लक्ष्य की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सक्षम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लक्ष्य अपने दोस्त सक्षम के साथ सुबह-सुबह नाश्ते में पूरी खाने के लिए घर से निकला था। परिवार को क्या पता था कि सुबह का यह नाश्ता उनके घर के चिराग की आखिरी सवारी बन जाएगा। वहीं दोनों बचपन के दोस्त थे और चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में एकसाथ बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रहे थे। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि रूबीकॉन गाड़ी को शहर का नामी जिम ट्रेनर शिवा सचदेवा चला रहा था। थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिवा के खिलाफ केस दर्ज कर उसको काबू कर लिया है।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वो दिल दहला देने वाला है। तभी सामने से आ रही सफेद रूबीकॉन गाड़ी के चालक ने बिना कोई बड़ा संकेत दिए अचानक गली की तरफ टर्न ले लिया। बाइक की रफ्तार इतनी थी कि युवकों को संभलने का एक सेकंड का भी मौका नहीं मिला और वे सीधे जीप से जा टकराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *