• Mon. Sep 28th, 2026

दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत, कार चालक ने टक्कर मारी

गुरुहरसहाय 12 फरवरी 2026 : शहर की गुदड़ ढंडी रोड पर दोपहर के समय एक अज्ञात कार चालक ने मोटरसाईकिल सवारों को टक्कर मार दी और वह मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और मोटरसाईकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सड़क से खेतों में जा गिरा। इस घटना में छोटे बच्चे को गंभीर चोटें लगी और राहगिरों ने बच्चों को तुरंत गुरुहरसहाय के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया तो वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मारे गए बच्चे की आयु 3 वर्ष बताई जा रही है और दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार गांव रणजीतगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *