पंजाब 11 फरवरी 2026 : पंजाब सरकार के 10 लाख रुपए वाले हेल्थ कार्ड को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। एक NGO वर्कर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ बड़े इलाज, जैसे किडनी ट्रांसप्लांट, के मामलों में नए जारी किए गए हेल्थ कार्ड (A कार्ड) कई अस्पतालों में मान्य नहीं हैं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। A00 कार्ड दस अलग-अलग तरीकों से बिल्कुल भी काम नहीं करता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि राज्य से बाहर कुछ कार्ड पर इलाज की सुविधा मिल रही है, तो पंजाब में सुविधा क्यों नहीं दी जा रही। NGO वर्कर ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में कहीं न कहीं गड़बड़ी है और सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। सेंटर और पंजाब का नया कार्ड A 2-2 क्यों नहीं बनाया गया।
