• Wed. Feb 11th, 2026

लुधियाना में पंजाबी सिंगर पर तेजधार हथियारों से हमला, वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

लुधियाना 11 फरवरी 2026 : लुधियाना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शहर के जाने-माने पंजाबी स्टेज सिंगर अमन सहोता पर कुछ अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अमन किसी निजी काम से अंबेडकर नगर गया था, इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

हमले में अमन सहोता को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सिंगर के चाहने वालों में चिंता का माहौल है।

फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है। यह किसी पुरानी दुश्मनी का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *