• Wed. Feb 4th, 2026

रिहाई के बाद पहली मुलाकात, मजीठिया से मिलने पहुंचे सुखबीर, सियासी हलचल तेज

पंजाब 04 फरवरी 2026 : नाभा जेल से ज़मानत पर रिहा होने के कुछ ही घंटों बाद अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बिक्रम मजीठिया से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात ने पंजाब की राजनीति में नए संकेत दे दिए हैं। इस मुलाकात को अकाली दल की एकजुटता और आने वाले सियासी संघर्ष की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

मजीठिया की रिहाई के दौरान जिस तरह बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता और समर्थक जेल के बाहर जुटे, उसने यह साफ कर दिया कि अकाली दल इस मुद्दे को “राजनीतिक प्रताड़ना” के नैरेटिव के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। कागज़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मजीठिया का शांतिपूर्वक जेल से बाहर आना और समर्थकों के बीच उनका आत्मविश्वासी अंदाज़—यह सब राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर गाड़ियों के काफिले और मजीठिया का मूंछों को ताव देना, उनके समर्थकों के लिए एक प्रतीकात्मक संकेत माना जा रहा है। सुखबीर सिंह बादल द्वारा मजीठिया से तुरंत मुलाकात करना पार्टी के भीतर नेतृत्व की मजबूती और एकजुटता को दर्शाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *