• Wed. Jan 14th, 2026

उत्तर भारत में भीषण ठंड का कहर, चंडीगढ़ में 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जानिए ताज़ा मौसम अपडेट

पंजाब 14 जनवरी 2026 दिल्ली में मंगलवार को पिछले 3 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में पिछले वर्षों में सबसे ठंडी रात रही।

राजस्थान, पंजाब हरियाणा और झारखंड में शीतलहर के तेज होने से भारत में सर्दी का प्रकोप और गहरा गया है। दिल्ली में मंगलवार को पिछले 3 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस हो गया। शहर में 16 जनवरी, 2023 को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। शहर की प्रमुख वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़कर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवता सूचकांक (ए.क्यू. आई.) 337 रहा। कश्मीर में 16 जनवरी से घाटी में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका है, जिससे हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद है। अमृतसर में दिन के दौरान भीषण ठंड पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *