13 जनवरी 2026 : हिंदू पंचांग में मकर संक्रांति को विशेष महत्व दिया गया है। यह पर्व उस समय मनाया जाता है, जब सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। यह सूर्य गोचर बुधवार, 14 जनवरी को होगा, इसी वजह से इसी दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व देशभर में मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव किया है।
कब होगी छुट्टी?
बता दें कि पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे बदलकर 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यूपी सहित देश के कई हिस्सों में इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
खिचड़ी बनाने और दान करने की परंपरा
मकर संक्रांति के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में खिचड़ी बनाने, खाने और दान करने की पुरानी परंपरा है। यही वजह है कि इस पर्व का नाम आते ही खिचड़ी की याद अपने आप आ जाती है। यह परंपरा सिर्फ स्वाद से नहीं, बल्कि आस्था और सामाजिक भावना से भी जुड़ी मानी जाती है। इस समय ठंड काफी ज्यादा होती है और ऐसे मौसम में खिचड़ी को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। इसलिए मकर संक्रांति पर खिचड़ी का विशेष महत्व होता है।
