• Sat. Mar 14th, 2026

IAS सुसाइड केस: DGP शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज, विस्तृत रिपोर्ट जल्द अदालत में पेश होगी

चंडीगढ़ 19 दिसंबर 2025 : हरियाणा के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एस. आई.टी. ने हरियाणा के तत्कालीन डी.जी.पी. शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज किए। इसके अलावा सुसाइड नोट में लिखे 14 आई.पी.एस. और आई.ए. एस. अधिकारियों में से अब तक 10 के बयान एस.आई.टी. दर्ज कर चुकी है। कपूर को 14 दिसम्बर को पद से हटा दिया गया था। इसके अलावा फाइनल नोट में नामित अधिकारियों के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं जिन्हें एस.आई.टी. ने नोटिस जारी कर तलब किया है।

एस.आई.टी. का दावा है कि जल्द विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश की आएगी। एस. आई. टी. ने अदालत को अवगत कराया था कि निर्धारित 60 दिनों की अवधि में चालान पेश नहीं किया जा सका, क्योंकि कई वरिष्ठ अधिकारियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण लंबित था।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अब मामला निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकार्ड,फाइनल नोट में जिन अधिकारियों के नाम दर्ज हैं, उनके बयान जांच के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं और इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक करीब 60 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें परिष्ठ पुलिस अधिकारी, पारिवारिक सदस्य, करीबी परिचित और अन्य महत्वपूर्ण गवाह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *