• Thu. Dec 11th, 2025

लोकसभा में ई-सिगरेट पर गर्मा-गर्मी, अनुराग ठाकुर ने TMC सांसद पर लगाए आरोप

11 दिसंबर 2025 : संसद का शीतकालीन सत्र का आज 9वां दिन है। आज सांसद में चुनावी सुधारों और अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर दोनों सदनों में जोरदार बहस जारी है। बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में SIR मुद्दे पर बोलते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया था। आज भी चुनाव सुधार, SIR और वोट चोरी जैसे गंभीर विषयों पर दोनों सदनों में हंगामा होने के उम्मीद है।

ई-सिगरेट पर गरमाई लोकसभा

आज लोकसभा में ई-सिगरेट (प्रतिबंध) विधेयक पर भी हंगामा देखने को मिला। information and broadcasting मंत्री अनुराग ठाकुर ने बहस के दौरान TMC के एक सांसद पर आरोप लगाया, जिसके बाद सदन का माहौल और गरमा गया। यह बिल ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, वितरण और विज्ञापन पर रोक लगाने से संबंधित है।

पीएम मोदी ने किया डिनर का आयोजन

संसद सत्र के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत पीएम मोदी आज गुरुवार शाम 6:30 बजे अपने आधिकारिक आवास पर BJP के सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस डिनर पार्टी में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की रणनीति, संसद में चल रही महत्वपूर्ण बहसों और विधेयकों को पारित कराने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह डिनर पार्टी सांसदों को एकजुट करने और आगे की रणनीति तय करने का मौका देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *