05 दिसंबर 2025 : महाराष्ट्र में सड़क हादसों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, और इनमें होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक भीषण हादसा आज सुबह लगभग 5 बजे अंबा घाट में हुआ। यह घाट कोल्हापुर और रत्नागिरी को जोड़ता है।
हादसा एक मध्यप्रदेश रजिस्टर्ड निजी बस का हुआ, जो लगभग 70 से 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में सभी यात्री नेपाल से आए थे और रत्नागिरी के अंबा बाग में काम पर जा रहे थे।
जख्मी और बचाव की जानकारी
- बस में 50 यात्री सवार थे।
- 15 यात्री हल्की चोटों के साथ जख्मी हुए हैं।
- कोई भी हताहत नहीं हुआ।
- बस खाई में गिरने के कारण पूरी तरह चकाचूर हो गई।
- सभी जख्मी यात्री तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजे गए।
- घटना की जानकारी मिलते ही साखरपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य कर रही है।
हादसा अंबा घाट के चक्री वलनों में हुआ। खाई में फंसी बस को बाहर निकालने का प्रयास अभी जारी है।
पिछले हादसों की याद
कुछ दिन पहले पुणे से पर्यटकों को ले जा रही मिनीबस रत्नागिरी जिले के हर्णे बायपास पर पलट गई थी। इस घटना में 10 लोग जख्मी हुए थे, लेकिन कोई भी हताहत नहीं हुआ। यह दुर्घटना 2 दिसंबर को दोपहर 12:00 से 12:30 के बीच हुई थी।
