• Tue. Oct 27th, 2026

UP पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का ड्यूटी के दौरान निधन, ठंड से हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा

एटा 19 नवंबर 2025 : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में निधौली कलां थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करण सिंह (50) का सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, सिंह मूल रूप से इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के उत्तमपुर प्रसन्ना गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने सिंह को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत में आगरा स्थानांतरित किया गया। 

पुलिस के मुताबिक, आगरा ले जाते करण सिंह की हृदय गति रुक गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करण सिंह के शव को एटा पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेतांभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और क्षेत्राधिकारी संजय सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

सर्दी के सीजन की शुरूआत होते ही हृदय रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन इमरजेंसी में हार्ट के दो-चार मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस बीच 24 घंटे में हेड कॉन्स्टेबल करण सिंह सहित तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

सर्दी में यह करें हार्ट पेशेंट

* हफ्ते में तीन-चार बार, सुबह और शाम, अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करें।
* अगर ब्लड प्रेशर बढ़ता हुआ नजर आए तो तुरंत अपने डाक्टर से मिलें। कई बार दवा बढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
* जिन लोगों को हृदय की समस्या है, उन्हें अत्यधिक ठंड में बिल्कुल भी टहलने नहीं निकलना चाहिए। केवल तब बाहर टहलें जब धूप हो और आपको लगे कि ठंड नियंत्रण में है।
* सर्दियों में अपने शरीर को उचित रूप से गर्म रखें।
* अपने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *