• Fri. Dec 5th, 2025

IPA नेशनल्स 2025: अमित सक्सेना ने जीता कांस्य पदक

पंजाब 19 नवंबर 2025 भारतीय पिकलबॉल संघ (आईपीए) के तत्वावधान में जो भारत सरकार द्वारा अनुमोदित और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) से संबद्ध है, 16 नवंबर, 2025 को बेंगलुरु में आयोजित आईपीए नेशनल्स 2025 में अमित सक्सेना ने कांस्य पदक जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर, 2025 तक बेंगलुरु में आयोजित हुई। पुरुष युगल वर्ग में अमित और उनके साथी भारत की शीर्ष 16 टीमों में शामिल थे। अमित सक्सेना ने इस आयोजन में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया।

पंजाब निवासी और एक अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अमित सक्सेना ने आईपीए नेशनल्स 2025 में 40+ मिश्रित युगल वर्ग में ऋचा के साथ मिलकर पदक हासिल किया। उन्होंने कई टेबल टेनिस चैंपियनशिप भी जीती हैं। पिकलबॉल भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ते खेलों में से एक है, और अमित सक्सेना की उपलब्धि इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

PunjabKesari

अमित सक्सेना, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सक्सेना के पुत्र हैं। उनकी माँ मीना सक्सेना, बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षिका थीं। अमित की पत्नी आरोही सक्सेना उनका समर्थन और उत्साहवर्धन करने के लिए बेंगलुरु गई थीं। उनकी इस उपलब्धि ने पंजाब को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *