चंडीगढ़ 17 नवंबर 2025 : चंडीगढ़ पलिस कंप्लेंट अथॉर्रिटी (पी.सी.ए.) ने पंजाब और चंडीगढ़ में सट्टेबाजी को लेकर 13 आई.पी.एस. अफसरों की भूमिका की जांच के आदेश दिए है। ऑनलाइन बैटिंग से जुड़े नैटवर्क में चंडीगढ़ के 3 और पंजाब के 10 अधिकारियों का नाम सामने आया है।
पी.सी.ए. बैच की जस्टिस कुलदीप सिंह (रिटायर्ड) चेयरमैन और अमरजोत सिंह गिल (रिटायर्ड आई.पी.एस.) सदस्य ने जांच के आदेश दिए है। अथॉर्रिटी ने एस.एस.पी. और इंकम टैक्स विभाग से रिपोर्ट मांगी है। अब अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। इस ऑनलाइन बैटिंग नैटवर्क में चंडीगढ़ से जुड़े कई बुकियों के नाम भी सामने आए थे। जांच एजैंसियां इन सभी की भूमिका और नेटवर्क से संबंधों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
हाईकोर्ट के वकील निखित सराफ ने पुलिस अफसरों की भूमिका उजागर करने के लिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा था। शिकायक की कॉपी चंडीगढ़ पी.सी.ए. को भी भेजी थी।
