• Fri. Dec 5th, 2025

CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ 12 नवंबर 2025 : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 14 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मान करेंगे और सभी कैबिनेट मंत्रियों को इसमें शामिल होने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा, ऐसे में उससे पहले होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है और बैठक के बाद कोई बड़ा ऐलान भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *