• Fri. Dec 5th, 2025

तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, वोट डालने पहुंचे मतदाता

तरनतारन 11 नवंबर 2025 : विधानसभा हलका 021-तरनतारण में आज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बता दें कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, विधानसभा हलका 021-तरनतारण में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,357 सर्विस वोटर, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,657 मतदाता, 306 एनआरआई वोटर और 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 4 पारंपरिक पार्टियों के, 2 रजिस्टर्ड पार्टियों के और 9 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

तरनतारण उपचुनाव में कुल 5 प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं —

  • आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू
  • कांग्रेस से कर्नबीर सिंह बुरज
  • भाजपा से हरजीत सिंह संधू
  • शिअद (अकाली दल) से सुखविंदर कौर रंधावा
  • आजाद उम्मीदवार (वारिस पंजाब दे) से मंदीप सिंह

उल्लेखनीय है कि तरनतारण से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते अब यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *