• Fri. Dec 5th, 2025

फतेहाबाद में व्यक्ति की मौत, पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

फतेहाबाद 5 नवंबर 2025स्थानीय गुरुनानकपुरा मोहल्ले में मंगलवार को एक व्यक्ति रनैल सिंह (42) निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सी.आई.ए. टीम के 2 पुलिस कर्मचारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि सी. आई.ए. स्टाफ से 2 पुलिस कर्मचारी उनके घर आए और उसके पति के साथ मारपीट कर छाती पर मुक्के मारे जिससे पति की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार मृतक अवैध रूप से शराब बेचता था। मंगलवार को सी.आई.ए. टीम से 2 पुलिस कर्मचारी उसके घर पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अनुसार आरोपी ने चिट्टा रखा हुआ था। तलाशी दौरान जरनैल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस जरनैल को अस्पताल लेकर गई जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि जरनैल की मौत किस कारण हुई है।

सी.आई.ए. के इंचार्ज वेद प्रकाश ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए आरोप निराधार हैं। मृतक चिट्टा बेचता था और पुलिस उसे पकड़ने गई थी। दिल का मरीज होने के कारण जरनैल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने ही उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया और इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *