• Fri. Dec 5th, 2025

मुंबई में रविवार को रेल ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनों पर पड़ेगा असर

मुंबई 01 नवंबर 2025 : रविवार को शहरवासियों को रेल सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे पर मेगाब्लॉक घोषित किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, यह ब्लॉक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के लिए लिया जाएगा।

मध्य रेलवे (मुख्य मार्ग)

  • स्टेशन: सीएसएमटी से विद्याविहार
  • मार्ग: अप और डाउन धीमा
  • समय: सुबह 10:55 से दोपहर 3:55 बजे तक
  • प्रभाव: ब्लॉक अवधि में लोकल ट्रेनें तेज मार्ग पर चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि कई ट्रेनें देरी से चलेंगी।

हार्बर रेलवे

  • स्टेशन: कुर्ला से वाशी
  • मार्ग: अप और डाउन
  • समय: सुबह 11:10 से दोपहर 4:10 बजे तक
  • प्रभाव: सीएसएमटी-वाशी/बेलापुर/पनवेल के बीच की लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। सीएसएमटी-कुर्ला और पनवेल-वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

पश्चिम रेलवे

  • स्टेशन: चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल
  • मार्ग: अप और डाउन तेज
  • समय: सुबह 10:35 से दोपहर 3:35 बजे तक
  • प्रभाव: ब्लॉक के दौरान लोकल ट्रेनें धीमी लाइन पर चलेंगी। कुछ चर्चगेट लोकल दादर या बांद्रा तक ही सीमित रहेंगी।

तकनीकी खराबी से शुक्रवार को यात्री परेशान
शुक्रवार सुबह सिंहगढ़ एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनें मालगाड़ी के इंजन में खराबी आने से देरी से चलीं। यह घटना नेरळ-वांगणी सेक्शन में सुबह 8:15 बजे के आसपास हुई। इस कारण ऑफिस जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में रेलवे ने वैकल्पिक इंजन लगाकर ट्रेनों का संचालन बहाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *