• Fri. Dec 5th, 2025

59 साल के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस ने 31 साल किया शासन, तीन बार मिली प्रचंड जीत

हरियाणा 01 नवंबर 2025 :  हरियाणा में कांग्रेस का शासनकाल सबसे अधिक रहा। हरियाणा के करीब 59 वर्ष के सियासी इतिहास में कांग्रेस ने 31 साल 7 माह तक शासन किया। हरियाणा में राव बीरेंद्र सिंह की पार्टी विशाल हरियाणा पार्टी भी 224 दिन तक सत्ता में रही।

करीब 738 दिनों के लिए जनता पार्टी की सरकार में देवीलाल मुख्यमंत्री रहे। सवा 4 साल तक हरियाणा में जनता दल की सरकार रही। जनता दल की सरकार में चौधरी देवीलाल, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, बनारसी दास गुप्ता और मास्टर हुकम सिंह मुख्यमंत्री रहे। इसी प्रकार से करीब 3 साल के लिए हरियाणा विकास पार्टी की सरकार रही और साढ़े 5 साल तक इंडियन नैशनल लोकदल का शासन रहा जबकि 11 वर्षों से 2014 से लेकर अब तक भाजपा की सरकार है। हरियाणा में कुल 3 बार राष्ट्रपति शासन भी रहा और प्रदेश में करीब 365 दिन तक राष्ट्रपति शासन भी रहा।

साल 1967 से लेकर 2024 तक 14 विधानसभा चुनावों में केवल 3 मौकों पर ही प्रचंड बहुमत के साथ सरकारें बनीं हैं। शेष चुनावों में या तो जादुई आंकड़े के आसपास रहकर सरकारों का गठन हुआ या जोड़-तोड़ की सरकारें बनीं। प्रदेश में कई बार ऐसे मौके आए जब त्रिशंकु विधानसभा का गठन हुआ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *