• Fri. Dec 5th, 2025

मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, रेल और मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना होगा अब और आसान

मुंबई 29 अक्टूबर 2025 : मुंबईकरों के लिए बड़ी खुशखबरी है — अब उनका सफर और भी आसान होने जा रहा है। BEST बस सेवा को सीधे रेल और मेट्रो स्टेशनों से जोड़ा जा रहा है। अंधेरी, जोगेश्वरी, कुर्ला, बांद्रा, कांदिवली और बोरीवली जैसे अहम मुंबई लोकल स्टेशनों तक पहुंचना अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक होगा। इसके साथ ही मेट्रो लाइन 1, 2A, 7 और 3 (एक्वा लाइन) से भी नई बस सेवाएं जुड़ेंगी। इस पहल से रोज़ाना करीब 2 लाख यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन का लक्ष्य है कि मुंबई के यात्रियों का सफर सुगम और आरामदायक बने। नई बस सेवाएं रेल और मेट्रो स्टेशनों को सीधे जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को अलग-अलग परिवहन साधनों के बीच आसानी से सफर करने की सुविधा मिलेगी। खासतौर पर अंधेरी पश्चिम, जोगेश्वरी पश्चिम, कुर्ला, बांद्रा, कांदिवली और बोरीवली जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को प्राथमिकता दी गई है।

इन बसों के शुरू होने से लगभग 1.9 लाख यात्रियों को हर दिन फायदा होगा। इससे यात्रा का समय बचेगा और पीक आवर्स में होने वाली भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खास सुविधा

नई इलेक्ट्रिक बसों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा दी गई है। बस में कुल 39 सीटें हैं और 20 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में पंखे भी लगाए गए हैं। बस के पीछे का आपातकालीन द्वार बंद किया गया है, लेकिन दोनों तरफ की खिड़कियों को आपातकालीन मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *