• Mon. Oct 12th, 2026

पंजाब के पूर्व AIG को मिली पुलिस रिमांड, बड़े खुलासों की संभावना

अमृतसर 29 अक्टूबर 2025 : एसटीएफ के पूर्व ए.आई.जी. रशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई जालंधर एस.टी.एफ. द्वारा की गई, जिसमें गिरफ्तारी के बाद माननीय अदालत के निर्देशों पर उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

क्या है मामला

3 अगस्त 2017 को अमृतसर के बलविंदर सिंह को एसटीएफ अमृतसर की टीम ने सिविल अस्पताल तरनतारन से गिरफ्तार कर उस पर एक किलो हैरोइन रिकवरी का मामला दर्ज किया था, जिसमें बलविंदर सिंह पर पाकिस्तान से हैरोइन मंगवा कर सप्लाई करने के आरोप थे। गिरफ्तारी के बाद बलविंदर सिंह द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मामले की जांच करने की अपील की गई थी। अदालत में चल रहे मामले के दौरान एस.टी.एफ. ने सप्लीमैंट्री चार्ज शीट भी दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि भोर सिंह नामक आरोपी के खेतों से हैरोइन की रिकवरी की गई है, जिसमें 4 किलो 530 ग्राम हैरोइन, एक पिस्तौल, तीन मैगजीन व 56 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाद में बलविंदर सिंह, मेजर सिंह और भोर सिंह के खिलाफ अदालत में चार्ज शीट दाखिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *