• Thu. Oct 29th, 2026

सीएम बोले : श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान सदा रहेगा अमर, धार्मिक स्वतंत्रता का प्रतीक

चंडीगढ़ 13 अक्टूबर 2025 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज श्री गुरू तेग बहादुर जी से संबंधित एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान सीएम ने कहा कि भारत के इतिहास में श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता का रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान धार्मिक स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में सदा अमर रहेगा। सीएम ने आगे कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें देश, धर्म और अपने मान के लिए अडिग रहना सिखाया है। हमें आने वाली पीढ़ियों को गुरुओं की शिक्षाओं से जोड़ने और उनके आदर्शों को समाज में जीवित रखने के लिए लगातार कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *