पंजाब 24 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास पर होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही विधानसभा के विशेष सत्र को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में आई बाढ़ की समस्या पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। यह सत्र 26 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान “जिसका खेत, उसकी रेत” से जुड़ा एक्ट लाया जाएगा। इसके अलावा भी कई और फैसले लिए जाने की चर्चा है। विधानसभा सत्र से पहले बुलाई गई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है और इसमें कई बड़े फैसले होने की संभावना है।
