• Mon. Mar 16th, 2026

बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत पर आया फैसला

मोहाली 21 सितंबर 2025 : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस द्वारा नामजद पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आज अदालत में पेशी थी। जेल प्रशासन की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिक्रम मजीठिया को अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 4 अक्तूबर को दोबारा अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अदालत ने मजीठिया के वकीलों द्वारा फिजिकल रूप से चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराने संबंधी दायर की गई अर्जी का भी निपटारा कर दिया है। आज मजीठिया के वकीलों को चार्जशीट की फिजिकल कॉपियां सौंप दी गईं। बताया जा रहा है कि चार्जशीट की प्रतियां लगभग 40 हज़ार पन्नों की हैं, जिन्हें ले जाने के लिए मजीठिया के वकील इनोवा गाड़ी लेकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *