• Tue. Oct 27th, 2026

यमुनानगर में बदमाशों ने इमीग्रेशन एजेंट के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई

यमुनानगर 14 सितंबर 2025 : यमुनानगर में एक बार फिर से फिरौती की रकम न देने पर एक एजेंट के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह मामला जिले के कस्बा साढौरा का है। फायरिंग करवाने वाला व्यक्ति वेंकट गर्ग है, जो विदेश में बैठा है और यमुनानगर में कई लोगों से फिरौती मांग चुका है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। बताया जा रहा है कि नारायणगढ़ निवासी गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने एजेंट से 30 लाख रुपये की फिरौती मांग रखी थी। इसके बावजूद एजेंट ने न तो गैंगस्टर के फोन का जवाब दिया और न ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

देर रात करीब 10 बजे दो बाइक सवार बदमाश एजेंट के घर के बाहर खड़े होकर फायरिंग कर गए। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने पहले से ही एजेंट को इस हमले की जानकारी दे रखी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश गन्ने के खेत में पहाड़ीपुर नाके के पास छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत के चारों ओर घेरा डालकर कई घंटे तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। इस घटना के बाद गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट भी जारी की और बताया कि पुलिस ने उनके साथी साहिल को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या मकसद था।

मामले को लेकर थाना साढौरा के SHO अजय कुमार ने कहा कि युवक को पहले से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। उसने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि बीती रात युवक के घर पर बदमाशों ने 8 राउड फायर किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *