• Sat. Mar 14th, 2026

CM रेखा गुप्ता ने पंजाब के लिए करोड़ों रुपए का किया ऐलान

07 सितंबर 2025पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य के लिए 5 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह राशि पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आई इस मुश्किल घड़ी में दिल्ली की सरकार और जनता वहां के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने पंजाब के लोगों के दुख को ‘साझा दर्द’ बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पूरी संवेदना के साथ उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभावित परिवार जल्द इस संकट से बाहर आएं और पंजाब में फिर से सुख, शांति और समृद्धि लौटे। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *