• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब आने वाली ट्रेनों पर नई अपडेट, यात्रियों के लिए जरूरी खबर

फिरोजपुर 05 सितंबर 2025 : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है।  बाढ़ का असर रेल यातायात पर लगातार बना हुआ है। डी.आर.एम. संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर-जालंधर ट्रैक पर गिदड़पिंडी के पास सतलुज नदी में बाढ़ के कारण रेल विभाग इस पुल पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। हालांकि कपूरथला के पास पानी का स्तर घटने से जालंधर-लोहियां के बीच रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। पिछले तीन दिन से रद्द चल रही जालंधर-होशियारपुर पैसेंजर ट्रेन को भी बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिरोजपुर-जालंधर ट्रैक पर एक अप-डाउन ट्रेन को रद्द किया गया है। इसके अलावा जालंधर-फिरोजपुर के बीच चलने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनों को लोहियां खास से आगे रद्द करके वापस जालंधर भेजा गया। वहीं फिरोजपुर-जालंधर के बीच चलने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनों को मखू से आगे रद्द कर वापस फिरोजपुर भेज दिया गया। फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस अप-डाउन ट्रेन को लुधियाना से लोहियां खास भेजने की बजाय सीधे मोगा होते हुए फिरोजपुर भेजा गया। रेल मंडल प्रबंधक के अनुसार अमृतसर-डेरा बाबा नानक रूट पर हालात अभी सुधरे नहीं हैं, जिसके चलते इस रूट की 4 पैसेंजर ट्रेनों को शुक्रवार को भी हरदोवाल स्टेशन से आगे रद्द कर वापस भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *