• Mon. Oct 26th, 2026

पंजाब में खतरे की घंटी: घग्गर दरिया का जलस्तर फिर बढ़ने का अलर्ट

समाना/पातड़ा 31 अगस्त 2025 : घनौर और सनौर इलाकों में घग्गर दरिया का जलस्तर अब कम हो गया है लेकिन यह पानी समाना और पातड़ा इलाकों के खेतों से होकर गुजर सकता है। इसके अलावा टांगरी और मारकंडा से आने वाला पानी समाना पातड़ा इलाके में घग्गर दरिया का जलस्तर बढ़ सकता है।

हालांकि पिछले 24 घंटों में सराला घग्गर स्थान पर भी जलस्तर 13 फीट कम हुआ है और आगे भी कम हो रहा है। टांगरी मारकंडा के जलस्तर के आधार पर समाना पातड़ा इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बेशक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है पर पटियाला सब डिवीजन और समाना/शुतराणा विधानसभा हलकों के गांव उल्टपुर, दुड़द, मर्दाहेड़ी, मरोड़ी, सपरहेड़ी, रतनहेड़ी, असमानपुर, हरचंदपुरा, बादशाहपुर, रसोली, मतोली, तेईपुर, कांगथला, गुरुनानक पुरा, सागरा, जोगेवाल, गुलाहड़ आदि प्रभावित हो सकते हैं। 

इस लिए इन गांवों के निवासियों से अपील है कि वे पानी के बहाव के पास न जाएं और सतर्क रहें, लेकिन किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। अगर ज्यादा पानी आने की कोई सूचना मिले, तो तुरंत पटियाला जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0175-2350550 और 2358550 पर सूचित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *