मुंबई 26 अगस्त 2025 : मराठा आरक्षण के आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटील ने एक बार फिर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। वह कल अंतरवली सराटी से मुंबई कूच करेंगे। मुंबई आने से पहले जरांगे पाटील ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखे आरोप लगाए। उनका कहना था कि जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, तब फडणवीस ने उन्हें आरक्षण का काम करने नहीं दिया।
इन आरोपों पर अब मुख्यमंत्री फडणवीस ने जोरदार जवाब दिया है। फडणवीस ने कहा, “एकनाथ शिंदे और मेरे बीच कोई भी दरार डालने की कोशिश करे, फिर भी हम एक हैं।” उन्होंने साफ किया कि शिंदे और उनके बीच अच्छे रिश्ते हैं और किसी भी तरह का मतभेद नहीं है।
फडणवीस ने आगे कहा, “अगर कोई बीच में कड़ी या आग लगाने की कोशिश करेगा तो भी मेरा और एकनाथ शिंदे का रिश्ता मजबूत है। शिंदे जी ने भी साफ किया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।”
