• Sat. Mar 14th, 2026

शिळफाटा-कल्याण से रांजनोली तक 21 किमी फ्लाईओवर, सफर होगा 25 मिनट में

ठाणे 24 अगस्त 2025 : शिळफाटा-कल्याण ते रांजनोली या मार्गावरील भीषण जाम से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। एमएमआरडीए प्रशासन ने इस 21 किमी लंबे मार्ग पर उड्डाणपुल (फ्लाईओवर) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इस रास्ते से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को डेढ़ से ढाई घंटे तक जाम में फंसना पड़ता है, लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद यह दूरी मात्र 25 मिनट में तय की जा सकेगी।

इससे भिवंडी के गोदामों से होने वाली मालवाहतूक भी तेज और सुगम होगी। उड्डाणपुल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का पुनरावलोकन करने और उसे अंतिम रूप देने के लिए अनुभवी सलाहकार संस्था की नियुक्ति हेतु निविदा जारी कर दी गई है।

कल्याण, शिळफाटा, पलावा, डोंबिवली, कोळेगाव, खोणी, नेवाळी और अंबरनाथ जैसे इलाके ट्रैफिक जाम से बुरी तरह प्रभावित हैं। भारी वाहन चालकों को तो फिलहाल मुंब्रा मार्ग से होकर नाशिक हाइवे पर जाना पड़ता है, जिससे समय, ईंधन और श्रम का बड़ा नुकसान होता है।

स्थानीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मांग के बाद एमएमआरडीए ने इस प्रोजेक्ट को गति दी है और अब इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *