• Tue. Nov 3rd, 2026

पंजाब में सख्ती तेज, डिफॉल्टरों पर व्यापक कार्रवाई शुरू

अमृतसर 21 अगस्त 2025 : नगर कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के निर्देशानुसार एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में जल एवं सीवरेज विभाग की कार्यप्रणाली व बकाया वसूली की स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल एवं सीवरेज के पुराने बकाया की वसूली पर व्यापक चर्चा की गई और कार्यपालन अभियंताओं (एक्सईएन) को डिफॉल्टरों के कनैक्शन काटने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में सहायक कमिश्नर एवं प्रभारी जल एवं सीवरेज दलजीत सिंह, एक्सईएन भालिंदर सिंह, गुर्जिंदर सिंह, मनजीत सिंह, अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम अमृतसर जल एवं सीवरेज के पुराने बकायों की वसूली के लिए पूर्ण रूप से तैयार है और इस उद्देश्य के लिए बड़े बकायेदारों तथा अवैध कनैक्शनधारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इनमें चावला चिकन हाऊस, नंदा हॉस्पिटल, भरवां दा ढाबा, मोहन आटा रोलर फ्लोर मिल, कोका कोला फैक्ट्री, सेंट फ्रांसिस स्कूल, मयूर होटल, अटलांटिस अस्पताला और कई अन्य बड़े मकान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यपालन अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे गुरुवार से डिफॉल्टरों के जल एवं सीवरेज कनैक्शन काटने की कार्रवाई शुरू करें, ताकि अन्य बकायेदारों को संदेश दिया जा सके कि वे बकाया राशि का भुगतान करें या कनेक्शन नियमित करवाएं अन्यथा उनके कनैक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शीघ्र भुगतान करें अन्यथा उन्हें भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा हेतु विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *