• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाबियों के लिए बड़ी सौगात, स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐलान

चंडीगढ़ 14 अगस्त 2025 : आजादी दिवस से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक गुरुवार यानी आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

सरकारी जानकारी के अनुसार, बैठक में कई अहम एजेंडों पर चर्चा होगी। हाल ही में पंजाब सरकार ने अपनी लैंड पूलिंग नीति को वापस लेने का बड़ा फैसला किया था। इस फैसले के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक हो रही है।

राजनीतिक हलकों में अटकलें लग रही हैं कि बैठक के दौरान लैंड पूलिंग नीति पर दोबारा विचार-विमर्श हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रिमंडल चर्चा कर सकता है। सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक कई बड़े ऐलान होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *