• Mon. Oct 26th, 2026

जालंधर स्टेशन पर गड्ढों से परेशान यात्री, स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल

जालंधर 04 अगस्त 2025 : एक ओर जहां जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन को करोड़ों रुपए खर्च कर स्मार्ट और अत्याधुनिक बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जालंधर शहर का रेलवे स्टेशन बदतर हालत में पहुंच चुका है और आम लोगों तथा यात्रियों की परेशानी का कारण बन रहा है। 

कुछ समय पहले जालंधर शहर रेलवे स्टेशन को स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत संवारने और आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। स्टेशन परिसर की सड़कों को नया बनाया गया था लेकिन आज वही सारे कार्य नजरअंदाजगी और लापरवाही के चलते पूरी तरह से गायब हो चुके हैं।

स्टेशन के बाहर बनाई गई सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कई जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और जिन स्थानों पर पैच लगाए गए थे, वे अब उखड़ चुके हैं। इन गड्ढों और उखड़े हिस्सों के कारण बारिश के दिनों में यह सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *