• Fri. Dec 5th, 2025

प्रसिद्ध गुरुद्वारा साहिब में दर्दनाक हादसा, युवक की आंखों के सामने हुई मौत

कत्थूनंगल 28 जुलाई 2025 शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब जी कत्थूनंगल में निहंग सिंहों के एक जत्थे के साथ आया एक युवक सरोवर में स्नान करते समय डूब गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे सिंहों का एक जत्था गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब कत्थूनंगल में माथा टेकने पहुंचा था। इसी दौरान जत्थे के साथ आए दो युवक सरोवर में स्नान करने के लिए पहुंचे। इनमें से एक युवक सरोवर के अंदर बनी छोटी दीवार को पार करके स्नान करने लगा और देखते ही देखते गहरे सरोवर में डूब गया। वहां मौजूद संगत के अनुसार, उक्त युवक शायद तैरना भी नहीं जानता था। श्रद्धालुओं द्वारा काफी प्रयास के बाद सरोवर का पूरा पानी खाली करवाया गया और करीब पौने 2 घंटे तक सरोवर में तलाश करने के बाद उक्त युवक सरोवर में मृत पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *