• Fri. Dec 5th, 2025

Haryana CET: रेलवे का बड़ा फैसला, उम्मीदवारों को मिलेगा ये फायदा

चंडीगढ़ 26 जुलाई 2025 : हरियाणा सी.ई.टी. एग्जाम को लेकर रेलवे ने परीक्षार्थियों को बड़ी सुविधा दी है। दरअसल, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शनिवार को 3 और रविवार को एक स्पैशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अंबाला मंडल के सीनियर डी.सी.एम. नवीन कुमार ने बताया कि चंडीगढ़-सहारनपुर शनिवार दोपहर 1.15 और शाम 7.15 बजे चलेगी।

चंडीगढ़-करनाल दोपहर 1.30 और शाम 7 बजे चलेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़-करनाल के बीच तीसरी ट्रेन दोपहर 1.30 और शाम 7 बजे चलेगी।अंबाला मंडल की तरफ से रविवार को चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच दोपहर 1.15 बजे तथा दूसरी शाम 7.15 बजे चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *