• Tue. Oct 27th, 2026

अमृतसर में ओवरफ्लो छप्पड़ बना मौत का कारण, 16 साल के युवक की डूबने से मौत

अमृतसर 13 जुलाई 2025 : अजनाला तहसील के पिंड महलांवाला से एक 16 वर्षीय युवक, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी मां को ले जाने जा रहा था, पानी में डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी देते हुए 16 वर्षीय युवक अरियन के पिता जै कुमार ने बताया कि उनका बेटा अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरु का बाग के पास गांव कोटली से अपनी मां को ले जा रहा था कि बारिश के कारण गांव का छप्पड़ ओवरफ्लो हो गया, जिससे सड़क दोनों ओर अलोप हो गई और सड़क दिखाई न देने के कारण उनका मोटरसाइकिल छप्पड़ में गिर पड़ा। इस दौरान मेरे छोटे लड़के ने पीछे छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई और अरियन छप्पड़ में डूब गया, जिसे तैरना भी नहीं आता था। उसकी खोज के लिए गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने अरियन का शव पानी से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *