• Tue. Oct 27th, 2026

नींद में था परिवार, तड़के दुकान में घुसी इनोवा – मचा हड़कंप

टांडा उड़मुड़ 10 जुलाई 2025 : आज सुबह दर्दनाक हादसा घट गया, जिके मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। इस दौरान दुकानदार व उसका परिवार बाल-बाल बच गया। आज सुबह करीब 8:25 बजे स्टेट बैंक उड़मुड़ मोड़ के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे क्रॉकरी की दुकान में जा घुसी। दुकान में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि दुकान का सामान काफी क्षतिग्रस्त हो गया।

दुकानदार कमल पुत्र मोहन निवासी दिल्ली ने बताया कि उसने बाबा बूटा भगत जी मेले के दौरान यहां क्रॉकरी की दुकान लगाई थी। वह कुछ दिनों में अगले मेले में जाने की तैयारी कर रहा है। आज सुबह वह अपने परिवार के साथ अंदर सो रहा था।

अचानक सुबह करीब 8:25 बजे तेज आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि एक कार उसकी दुकान से टकरा गई है, जिससे उसका सारा सामान टूटकर सड़क पर बिखर गया है। चूंकि पुलिस थाना पास में ही था, इसलिए पुलिस मौके पर पहुंची और कार व चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *