• Tue. Oct 27th, 2026

लुधियाना में सुबह-सुबह हड़कंप, दहशत में लोग

लुधियाना 10 जुलाई 2025 : महानगर में आज सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक,  थाना सलेम टाबरी के अशोक नगर सी के इलाके में गली न 4, ट्यूबवेल के पास संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने की सूचना है।

इलाके के लोगों द्वारा तुरन्त पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह तथा हरमेश लाल पहुंचे और अपनी जांच शुरु कर शव कब्जे में ले लिया। उहोंने बताया कि मृतक युवक की व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी और इसकी उम्र करीब 30 साल के आसपास लगती है फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए भेज दिया गया है। युवक का चेहरा नीला पड़ा हुआ है। नशे की ओवरडोज की आशंका भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *