• Fri. Dec 5th, 2025

विधानसभा सत्र के बीच CM Mann की इमरजेंसी कैबिनेट बैठक, बड़े ऐलान के संकेत

पंजाब 10 जुलाई 2025  पंजाब सरकार आज कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब विधानसभा के सत्र के बीच में ही कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक आज दोपहर 2 बजे होने वाली है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

यह बैठक पंजाब सचिवालय में होगी। जानकारी मुताबिक, इस बैठक में विधानसभा में पेश किए जाने वाले विधेयक और प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं और ये विधेयक और प्रस्ताव कल विधानसभा में पेश किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान बेअदबी के मुद्दे पर सख्त कानून बनाने पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि, पंजाब विधानसभा का आज 10 जुलाई से दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू होगा। यह सत्र बेअदबी के मामले में सख्त कानून बनाने को लेकर बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *