• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर 06 जुलाई 2025: आज सुबह करीब 4 बजे जम्मू से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस माहिलपुर के नजदीक राधा स्वामी सत्संग घर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गगनदीप सिंह निवासी गोलिया की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की बस होशियारपुर से चंडीगढ़ जा रही थी और जब माहिलपुर पहुंची तो उसकी टक्कर एक टिप्पर से हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गढ़शंकर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गोलिया का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *