• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, मंत्रियों के नए विभागों का ऐलान

चंडीगढ़, 4 जुलाई 2025 – विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम से नव-निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रिमंडल में नए मंत्री के रूप में शामिल किया गया है, जबकि कुलदीप सिंह ढालीवाल को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। अरोड़ा को इंडस्ट्री (उद्योग) और एनआरआई मामलों का विभाग सौंपा गया है।

एनआरआई विभाग पहले कुलदीप ढालीवाल के पास था, जबकि उद्योग विभाग तरुणप्रीत सिंह सौंद के पास था। अब तरुणप्रीत सिंह सौंद के पास ग्रामीण विकास, श्रम, पर्यटन और संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, आतिथ्य, उद्योग और वाणिज्य, पंचायत आदि विभाग रहेंगे।

ढालीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में अब कुल 16 मंत्री रह गए हैं, जबकि दो पद अभी भी खाली हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव के प्रचार के दौरान संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने का ऐलान किया था। वहीं, पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसकी पुष्टि की थी कि वे अरोड़ा को अपनी कैबिनेट में शामिल कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल के कार्यकाल में यह सातवीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *