• Mon. Nov 2nd, 2026

हरियाणा का ‘साइको किलर’ संदीप एनकाउंटर में ढेर, ट्रक ड्राइवरों की करता था हत्या

हरियाणा 30 जून 2025 : इस वक्त की बड़ी खबर आई है। हरियाणा के रोहतक का एक लाख का इनामी साइको किलर संदीप लोहार एनकाउंटर में मारा गया। उत्तर प्रदेश की STF और पुलिस ने बागवत में संदीप का एनकाउंटर किया। उस पर हरियाणा में हत्या और लूट समेत कई मामले दर्ज थे जबकि एक मामला UP के कानपुर में दर्ज था। बताया जा रहा है कि संदीप का ट्रक ड्राइवरों में डर था। वह उनकी बेरहमी से हत्या करता था। इसलिए पुलिस इसे साइको किलर कहती थी। 

जानकारी के मुताबिक संदीप रोहतक के गांव भैणी महाराजगंज का रहने वाला था। वह पहले ट्रक ड्राइवर था, बाद में उसने अपराध की दुनिया में पैर रखा।2012 में उसने पहला अपराध किया। जिस ट्रक को वह चलाता था, उसमें लदा सामान बेच दिया। उसके खिलाफ रोहतक के कलानौर थाने में मामला दर्ज हुआ था। अपना गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देना शुरु किया। साल 2013 में उसने हिसार में लूट के बाद ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी। 2014 में गुरुग्राम में हत्या, फिर हिसार में लूट के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया। 2015 में रोहतक जिले में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिर 2016 में गुरुग्राम में चोरी और हिसार में दो अलग-अलग लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद 2021 में रोहतक में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। 2023 में रोहतक में चोरी समेत तीन घटनाओं को अंजाम दिया। 2025 में कानपुर लूट की घटना को अंजाम दिया था। संदीप ने कानपुर में ट्रक से चार करोड़ रुपए की निकिल प्लेट लूटी थी। इस घटना के बाद से फरार था। इस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसकी तलाश में एसटीएफ भी लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *