• Fri. Dec 5th, 2025

मोदी की यमुनानगर रैली में घोटाले का आरोप, RTI एक्टिविस्ट के बड़े खुलासे

यमुनानगर 27 जून 2025 : यमुनानगर जिले के कैल गांव में 14 अप्रैल 2025 को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली पर RTI एक्टिविस्ट चिराग सिंघल ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि RTI में जानकारी मिली है कि 3 हजार पत्रकारों ने इस रैली को कवर किया है, जबकि रैली में 200 से 300 ही पत्रकार पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए 4 लाख 50 हज़ार रुपए का खाना और अन्य लोगों को साढे 95 लाख रुपए का खाना RTI के तहत पूरी जानकारी में सामने आया है। इसके अलावा रैली में 9 करोड़ 78 लाख रुपए का खर्च बताया गया है जो जांच का विषय है।

RTI एक्टिविस्ट चिराग सिंघल ने बताया कि RTI के जरिए पता चला है की रैली में 9 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए गए। आरटीआई में जानकारी मिली है कि रैली में बताया कि 3 हजार पत्रकारों ने इस रैली को कवर किया और करीब 4 लाख 50 हज़ार का खाना पत्रकारों को खाना खिलाया गया। वहीं 95 लाख 50 हज़ार रुपए का खाना अन्य लोगों को भी खिलाया गया, जो कि गंभीर मुद्दा है। इसके जरिये बड़े घोटाला सामने आ सकता है।

पुलिसकर्मियों की मांगी जानकारी

चिराग सिंघल ने RTI में पता चला है कि 4 करोड़ 22 लाख का टेंट भी लगा है। चिराग सिंघल ने कहा की रैली की सुरक्षा के लिए 30 हज़ार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैंने अंबाला आईजी रेंज से पुलिसकर्मियों की जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *