• Thu. Oct 29th, 2026

खुले फाटक से गुज़री ट्रेन, हुआ हादसा – चौंकाने वाला मामला

लोहियां 27 जून 2025 : नकोदर रेलवे फाटक लोहियां पर उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब रेलगाड़ी अचानक आ गई लेकिन फाटक खुला हुआ था। रेलगाड़ी के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी की ब्रेक लगाई जिससे रेलगाड़ी फाटक के पीछे ही रुक गई।

जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी रोकने के बाद ड्राइवर और गाड़ी का गार्ड जब गाड़ी से उतरे और सीधे गेटमैन के कैबिन में पहुंचे तो देखा कि गेटमैन आराम से सो रहा था। जब सो रहे गेटमैन को उठाने की कोशिश की गई तो वह नहीं उठा, जिस पर ड्राइवर और गार्ड ने खुद ही फाटक को बंद किया, लेकिन गेटमैन नहीं उठा। फाटक बंद करने के बाद ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में सवार हुए और गाड़ी को रेलवे स्टेशन लोहियां की तरफ रवाना किया। इस दौरान ड्राइवर के दोबारा फाटक बंद करने के दौरान कई दो पहिया वाहन फाटक के अंदर ही फंस गए लेकिन ड्राइवर रेलगाड़ी को ले कर चला गया। इस के बाद जब आम लोगों ने गेटमैन को उठाया तो उस ने गलती मानने से इंकार कर दिया। इस दौरान आम लोगों की गेटमैन से कहासुनी हुई लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा।

उल्लेखनीय है कि पिछले मई महीने की 26 तारीख को भी इसी गेट मैन की गलती के कारण घंटों फाटक बंद रहा था और इस गेटमैन ने शराबी हालत में फाटक बंद कर लोगों को घंटों कड़ी धूप में खड़ा रहने को मजबूर कर दिया था। बाद में इस शराबी गेटमन को बदल कर दूसरा गेट लगाया था और फिर फाटक को खोला था। बाद में इस गेटमैन को फ़िरोज़पुर बदल दिया गया था लेकिन आज फिर इसी गेटमैन को इसी रेलवे फाटक पर लगा दिया और उसने फिर हादसे को बुलवा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *